पुलिस-प्रशासन ने कहा - ट्रैक्टर से टकराने के बाद गिरी थी महिला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अप्रैल 2020

पुलिस-प्रशासन ने कहा - ट्रैक्टर से टकराने के बाद गिरी थी महिला

मधेपुरा सदर अस्पताल में इलाजरत महिला (फाइल फोटो)
मधेपुरा : मधेपुरा न्यू बस स्टैंड के पास शुक्रवार को हुई घटना के बारे में पुलिस कुछ अलग ही बात कह रही है। चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार दास ने मीडिया को जानकारी दी है कि शुक्रवार को वे और उनके साथ ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग  करवा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा और सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाईक जा टकराया। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर ट्रैक्टर से टकराता तो बाइक चालक को भी चोट आनी चाहिए थी। लेकिन बाइक चालक कल्याण कुमार ने एक बार भी नहीं कहा कि बाइक ट्रैक्टर से टकराया या उसे ट्रैक्टर से भी चोट लगी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप लगा रहे थे। वहीं शाम में जब दोबारा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर जांच को पहुंचे तो वहां के लोग अपना बयान बदलने लगे। दो-तीन लोग आगे आकर पुलिस की घटना में कोई संलिप्तता नहीं होने की बात कहने लगे। 
दरभंगा से वापस लाश लेकर आने के बाद रात में करीब 9 बजे मृतक के परिजनों ने दोषी पुलिस पर कार्रवाई मांग को लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ ने परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए तैयार करवाया। 

Post Bottom Ad

Pages