मधेपुरा : कोरोना वायरस बढ़ रहे मामले को लेकर देशभर में लॉक डाउन लागू है। जिस कारण से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सरकार ने अति आवश्यक कार्यों के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी है। इस दौरान लोगों से कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क यारल तौलिया लपेट कर रखें।
खेती पर भी लॉक डाउन का काफी प्रभाव पड़ा है। खेतों में गेहूं पक कर तैयार है, लेकिन कोरोना वायरस के डर से लोग गेहूं नहीं काट रहे हैं। इधर, सरकार ने बिहार के किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 59 लाख किसानों को दो-दो हजार रुपए देने का वादा किया है। केंद्र सरकार अप्रैल से जुलाई की किस्त में दो-दो हजार रुपये हर किसान के खाते में डालेगी.
जुलाई के पहले सप्ताह में एक किस्त की मिलेगी राशि :
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को 58 लाख 60 हजार 959 किसानों के फंड ट्रांसफर करने का ऑर्डर भेज दिया है। देश में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन को लेकर किसान सम्मान निधि का एक किस्त पैसा किसानों को जुलाई के पहले सप्ताह में ही दे दिया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने केंद्र को एफपीओ जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार कि ओर किसानों के खाते में राशि डालने का काम शुरु कर दिया गया है। इससे पहले भी केंद्र सरकार एफपीओ राज्य सरकार केंद्र को भेज चुकी है। किसानों के खाते में इस साल का पहला वित्तीय वर्ष की पहली किस्त 1161 करोड़ 59 लाख 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।
रिपोर्ट - मनीष कुमार










