स्कूलों के खर्च के लिए सालाना 12 लाख रुपये की स्वीकृति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 मई 2020

स्कूलों के खर्च के लिए सालाना 12 लाख रुपये की स्वीकृति

नीतीश कुमार 
डेस्क : वीडियो कान्फ्रेंसिंग के मध्यम से बुधवार को  बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी अध्‍यक्षता की। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में कुल 7 एजेंटों पर मुहर लगी है। सरकार ने कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए कुल 151 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। 

राज्य सरकार ने जिला स्तरीय स्कूल के खर्च के लिए सालाना 12 लाख रुपये स्वीकृति दी है, जबकि प्रखंड स्तर के स्कूलों पर खर्च के लिए 6 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। स्कूलों के कायाकल्प के लिए सरकार की तरफ सरकार ने यह राशि स्वीकृत की है। इस राशि से स्कूलों में रंग-रोगन के अलावे बागवानी और उसके बिजली बिल का भुगतान की जाएगी।

आपको बता दें कि बजट सत्र 2020 को कोरोना संकट के कारण स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को हुई बैठक के साथ ही नीतीश कैबिनेट ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दे दी है।

Post Bottom Ad

Pages