परीक्षा कैलेंडर में पीएचडी कोर्स वर्क को भी शामिल करने की माँग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 मई 2020

परीक्षा कैलेंडर में पीएचडी कोर्स वर्क को भी शामिल करने की माँग

मधेपुरा: बीएनएमयू का परीक्षा कलेंडर गत 25 मार्च, 2020 को जारी हुआ था, जो बाद में लाॅकडाउन तीन के कारण वापस लिया गया. खास बात यह है कि परीक्षा कैलेंडरकि में यूजी, बीसीए, बीबीए, बीटीएसपी, बॉयोटेक, बीएड., एलएलबी एवं पीजी की चर्चा थी.

लेकिन कहीं भी पैट-2019 कोर्स वर्क परीक्षा लेने का ज़िक्र तक नहीं था. इस कारण राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी सह विश्वविद्यालय प्रभारी, एसएफआई एवं उर्दू विभाग के शोधार्थी सह एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष वसीमुद्दीन ने गुरूवार को कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय एवं प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली को आवेदन देकर नए परीक्षा कैलेंडर में पीएचडी कोर्स वर्क को भी शामिल करने की माँग की है.


शोधार्थी द्वय ने कहा है कि पैट-2019 एंट्रेंस एग्जाम एवं एडमिशन हुआ और कोर्स वर्क का क्लास भी हुआ है. अतः आगे परीक्षा कैलेंडर में पैट-2019 कोर्स वर्क को भी जगह दिया जाए. साथ ही कोर्स वर्क से संबंधित कम्प्यूटर कक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए अथवा इसे लाॅकडाउन में ऑनलाइन पूरा कराया जाए.

वर्तमान कुलपति के कार्यकाल (मई 2020) में ही पैट-2019 कोर्स वर्क की परीक्षा ली जाए. कुलपति ने नए परीक्षा कैलेंडर में पैट-2019 कोर्स वर्क को शामिल करने हेतु परीक्षा नियंत्रक को निदेश दिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages