मधेपुरा: प्रज्ञा फाउंडेशन की ओर से जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर -06 के पीड़ितों को राहत सामग्री किट पप्पू यादव ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के नेतृत्व में जिसका नाम राशनकार्ड में नहीं हैं उसको राशन दिलवाया गया.
इससे पहले भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया था, उसके बाद सभी पीड़ितों को आपदा बिभाग से राशन दिया गया था. आज फिर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप जी के पहल पर आज बिना राशनकार्ड घारी को राशन दिया गया.
जिसमें 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो सरसों तेल, 2 किलो दाल, 2 किलो प्याज, मसाला,1 किलो चीनी, चायपत्ती, एवं मास्क आदि दिया गयाा. जिला अध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है उसके लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे एवं उसको राशन दिलवाने का हर संभव कोशिश करते रहेंगेे.
अभी तक राशन कार्ड में नाम ना जोड़ना सरकार की नाकामी है. मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद, मणि भूषण, चंदन कुमार, सुभाष कुमार छोटू, अशफाक आलम, कुंदन कुमार मुन्ना, गौरी शंकर टुनटुन एवं अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)









