जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

8 मई 2020

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव वार्ड 14 में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

मारपीट में एक पक्ष के शिवनारायण यादव, मनोज कुमार और संतोष कुमार घायल हुए तो वहीं दूसरे पक्ष के हरिनारायण यादव, पिंटू यादव और मुकेश यादव घायल हो गए. एक पक्ष के शिवनारायण यादव ने बताया कि वह अपने जमीन में शौचालय बना रहे थे. 

उसी कर्म में दूसरे पक्ष के लोगों ने अपना जमीन बताते हुए पहले तो तू-तू मैं-मैं हुआ और बात तू-तू मैं-मैं इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जमकर कर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के कुल छह लोग घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के पिंटू यादव ने बताया कि जमीन विवाद पूर्व से चल रहा है.

पुलिस ने लॉकडाउन तक दोनों पक्ष के किसी भी लोगों को जमीन पर कोई निर्माण नहीं करने का आदेश दिया था. इसी बीच उक्त लोगों ने शुक्रवार की सुबह शौचालय बनाना शुरू कर दिया. उसी निर्माण को रोकने पहुंचा तो उनलोगों के द्वारा लाठी- डंडे और फरसा से प्रहार कर घायल कर दिया. 

गम्हरिया थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. अभी दोनों पक्ष के लोगों का इलाज चल रहा है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages