मधेपुरा: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर पुन: शनिवार को मधेपुरा जिला अंतर्गत नगर परिषद वार्ड संख्या 6 में पप्पू यादव ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के नेतृत्व में एक मुट्ठी दान बनेगा गरीबों का मुस्कान कार्यक्रम के तहत भिक्षाटन किया.
जिलाध्यक्ष यह भिक्षाटन गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए किया जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आरहे हर रोज हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों और छात्रों को भूखा ना रहना पड़े. इसी उद्देश्य से भिक्षाटन कर हर वैसे लोगों को हर रोज भोजन करवाया जाएगा.
कार्यक्रम में जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण वीडियो यादव, भानु प्रताप, नूतन सिंह, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, युवा रंजन, कार्यालय प्रभारी देवाशीष, शैलेंद्र कुमार, निगम राज, चंदन कुमार, गौरीशंकर एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)









