मधेपुरा: सोमवार को मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के राष्ट्रीय योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरती झा एवं स्वयंसेवक आशीष कुमार ने वार्ड नंबर 20 के मजदूर वर्ग के लोगों को मास्क सहित खाद्य सामग्री एवं कुछ रूपए का सहयोग किया.
स्वयंसेवक ने उन्हें बताया कि विश्वभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है. जिससे बचाव का केवल एक ही उपाय है कि सभी लोग स्वच्छ रहे. चुँकि यह एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण होनेवाले संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है इसलिए लॉकडाउन के नियमो का पालन करना बहुत जरूरी है.
उन्होंने बताया संक्रमण से बचने के लिए में मास्क पहनना अतिआवश्यक है. सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनिवार्य रूप से ध्यान रखने को कहा. हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने के बारे में जानकारी दी.
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरती झा ने बताया कि ये वो लोग हैं जो दूसरों के घरों-दफ्तरों में झाड़ू-पोछा करके अपना गुजारा करते हैं लेकिन इस लॉकडाउन में इनका रोजगार पूर्ण रूप से ठप पड़ गया है.
इसलिए इस आपातकाल में वे भी अपनी जीविका चला सकें और इस महामारी से बच सकें, उन्हें राशन और कुछ जरूरी सामान सहित कुछ नकदी का सहयोग दिया गया है.