तेज आंधी बारिश की वजह से दर्जनों घर उड़े, सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्वाद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 मई 2020

तेज आंधी बारिश की वजह से दर्जनों घर उड़े, सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्वाद

मुरलीगंज: जहाँ एक और कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से पूरा देश जूझ रहा है. इसके साथ ही सोमवार की दोपहर करीब चार बजे तूफानी हवाओं का दंश भी लोगों को झेलना पड़ रहा है. सोमवार के दोपहर तेज हवा लगभग 60-70 किमी प्रति घंटा के साथ बारिश ने जम कर प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचाई है. 

बता दे कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड, जोरगामा, रामपुर, सिंग्यिान, रजनी, जितापुर, हरिपुरकला, दिग्घी, पोखराम परमानंदपुर, तमौट परसा, बेलो, नाढ़ी सहित अन्य कई पंचायतों में बारिस के साथ हुए तेज आंधी ने कई घरो के छप्पर, मक्का, आम, लीची, मूंग फसल को काफी क्षति पहुंचाया हैं. 

चारों ओर बरबाद मक्का की फसलें, लोगों के फुस व टीना के आशियाने और जड से उखड़े पेड, विभिन्न जगह बिजली का तार टूटना एवं कई बिजली का कंभा गिर गया है. यह भयावह दृश्य तेज आंधी की वजह से हुआ. इसके साथ ही एनएच 107 जीतापुर से मीरगंज बीच मुख्य मार्ग किनारे दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गई थी.

जिसे जलावन का उपयोग करने स्थानीय लोग ने पेड़ को काटने के लिए हलचल मचा दिया. वहीं किसान खून के आंसू रोने को विवश है. अचानक मौसम ने करवट बदलने और तेज हवा के साथ पानी की बूंदो ने तबाही मचानी शुरू कर दी. 

अचानक आई तेज आंधी के चलते चारों ओर हाहाकार मच गया. किसानो और आम के बागबानो को इस आंधी और तूफान ने पूरी तरह तोड दिया. जिससे मक्का सहित आम की बागो को भारी क्षति पहुंची है.

Post Bottom Ad

Pages