मधेपुरा और सहरसा में बराबर निकला कोरोना पॉजिटिव, जानने के लिए क्लिक करें - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 मई 2020

मधेपुरा और सहरसा में बराबर निकला कोरोना पॉजिटिव, जानने के लिए क्लिक करें

मधेपुरा : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार सुबह तक स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मरीजों की संख्या 629 थी. 

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि कोसी क्षेत्र के सहरस में 7 और मधेपुरा में भी 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. सहरसा में निकले पॉजिटिव मरीजों में 5 सहरसा बस्ती, 1 शाहमूढ़ा और 1 मदनपुर के हैं और मधेपुरा में पाए गए पॉजिटिव मरीज 6 पुरैनी और 1 घैलाढ़ के हैं. 
खबर मिलने के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गई है. 5 मई को इनका सैंपल जाँच के लिए दरभंगा भेजा गया था और बीती रात इनके पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है. 

वे सभी पहले से स्थानीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किए जा चुके हैं. अब उनकी ट्रेवल हिस्ट्री और उनके संपर्क में आये लोगों की जांच की जा रही है.

Post Bottom Ad

Pages