मधेपुरा: गुरुवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं एसपी संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मधेपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने एसपी संजय कुमार के साथ मधेपुरा स्टेशन का जायजा लिया तथा प्लेटफार्म पर एक हिस्सा में पूरी तरह से बैरिकेडिग करने को कहा.
डीएम ने कहा कि प्लेटफार्म का एक हिस्सा में रस्सी व कपड़ा से बैरेकेडिग कर उसे पूरी तरह सील कर दिया जाए. जिससे कोई उस परिधि से बाहर न जा सकें. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर ही उनकी थर्मल स्क्रीनिग कर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा. जिससे उसकी जांच भी पूरी हो जाए. क्वारंटाइन शिविर हर प्रखंडों में बनाया गया है.
वहीं जरूरत पड़ने पर और क्वारंटाइन शिविर बनाया जाएगा. वहीं स्टेशन अधीक्षक पारस नाथ मिश्र ने अपनी कार्य योजना से जिलाधिकारी को अवगत कराया. साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रेन के आने की अभी कोई जानकारी नहीं है. कोटा से एक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सहरसा आ रही है.
ऐसे में ट्रेन में अधिक संख्या में मधेपुरा के यात्री रहने पर ट्रेन को मधेपुरा स्टेशन तक लाया जा सकता है. इसी वजह से प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है.
मौके पर सदर एसडीओ वृंदा लाल,स्टेशन मास्टर अनिल कुमार आरपीएफ केएन सरदार रंजीत कुमार चौधरी, कमलेश कुमार बद्री आनंद कुमार के साथ-साथ माल अधीक्षक राघवेंद्र कुमार, गणेश कुमार, कोचिग अधीक्षक एवं विपिन कुमार वाणिज्य लिपिक उपस्थित थे.









