मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने पूर्णिया प्रमंडल के डिग्री पार्ट थ्री 2019 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। छात्र-छात्राएं www.nictpatna.com के माध्यम से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उप कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. शशि भूषण ने बताया कि पूर्णिया प्रमंडल के 7066 छात्र फर्स्ट क्लास, 11487 छात्र सेकंड क्लास उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं 621 छात्र फेल किए हैं. जबकि 3907 का रिजल्ट विभिन्न कारणों से पेंडिंग रखा गया है. उन्होंने बताया कि बेवसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है. इससे पूर्व 29 फरवरी को कोसी प्रमंडल के छात्रों का रिजल्ट जारी कर किया गया था.
जिसमें 4 हजार छात्र का रिजल्ट पेंडिंग था. उप कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. शशिभूषण ने बताया कि कोसी प्रमंडल के डिग्री पार्ट वन व पार्ट टू के मार्क्स के कारण जिनका रिजल्ट पेंडिंग रह गया था, ऐसे छात्रों के रिजल्ट में सुधार किया जा रहा है.












