विधानसभा चुनाव से पूर्व जेडीयू को लगा झटका, राजद को फायदा ! - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जून 2020

विधानसभा चुनाव से पूर्व जेडीयू को लगा झटका, राजद को फायदा !


डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। पूर्व एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने मंगलवार को जेडीयू छोड़ आरजेडी का दामन थाम लिया है। 

वहीं जेडीयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की बेटी शगुन सिंह ने भी जेडीयू छोड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा पूर्व एडीजी अशोक गुप्ता ने भी आरजेडी के साथ आ कर विधानसभा चुनाव में जाने का फैसला ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लोगों को अब आरजेडी में अपना भविष्य नजर आने लगा है। वे आरजेडी को सम्मानित कर रहे हैं और आरजेडी उन्हें सम्मानित कर रही है। लालू यादव ने गरीबों का उत्थान किया है, ये वो जानते हैं। 

वहीं आरजेडी नेता वृषण पटेल ने कहा कि लालू यादव की कमी को तेजस्वी यादव पूरा करेंगे। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार लोगों को ठग रही है। इससे जनता ने अब फैसला किया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह भी मौजूद रहे। 

Post Bottom Ad

Pages