ढ़ोल बजाकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने विवि गेट पर किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जून 2020

ढ़ोल बजाकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने विवि गेट पर किया प्रदर्शन


मधेपुरा : राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अभाविप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर शैक्षणिक एवं सामाजिक समस्या को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि बजेगा ढ़ोल, खुलेगा पोल अभियान के तहत पूरे राज्यभर में अभाविप की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों की समस्यायों के समाधान को लेकर अभाविप हमेशा से आगे रहा है। 

जिला संयोजक शशि यादव ने कहा कि विगत 30 दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसटीईटी की परीक्षा रद्द करने व लॉकडाउन की अवधि में छात्रों के रूम रेंट व शिक्षण शुल्क माफ नहीं करने तथा स्थानीय शैक्षणिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 

वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी, आमोद आनंद ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था आइसीयू में चली गई है। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों तक में न संसाधन है और न ही शिक्षक है। उसके बाद भी एसटीईटी की परीक्षा के बिना रिजल्ट के रद्द कर दिया गया। 

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजू सनातन, नगर मंत्री सौरभ कुमार यादव, नगर सह मंत्री विश्वजीत पीयूष, विकास कुमार, आकाश यदुवंशी, राहुल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Post Bottom Ad

Pages