मुरलीगंज: मीरगंज चौक से मुरलीगंज बाजार तक राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल मार्च निकाला. इस दौरान साइकिल मार्च में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते दिखे.
डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े तख्ती लिए कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर साइकिल मार्च का समर्थन किया. राजद प्रदेश महासचिव ईं प्रभाष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वायदा खिलाफी केन्द्र व राज्य के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला.
इससे पहले मीरगंज चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया. जहां वक्ताओं ने अपने संबोधन में केन्द्र व राज्य के विरुद्ध जमकर जुबानी हमला किया. ईं प्रभाष ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों बेताहाशा वृद्धि होने के विरोध में राजद के द्वारा साइकिल मार्च निकाली गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम आवाम के साथ वायदा खिलाफी किया है.
कोरोना काल में बाहर से आए मजदूरों को स्थानीय तोड़ पर रोजगार नहीं मिलने से फिर पलायन करने लगा है. किसान, व्यवसायी सहित आमलोगों को सरकार की नीतियों से त्राहिमाम है. साइकिल मार्च निकाल कर लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गया.
साइकिल मार्च में राजद प्रदेश महासचिव ई. प्रभाष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मो मुस्तकीम उर्फ मूशो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव, योगेन्द्र यादव, उमेशचंद्र यादव, बैद्यनाथ पासवान, शशीचंद्र उर्फ गलटू, सुशील यादव, प्रियंका मेहता, आभाषचंद्र असीम, कला कुमारी, कारी मुस्लिम, मो. मुसफिक आलम, संजय भारती, रितेश यादव, मुकेश सरदार, अमित प्रकाश, कुमार पिंटू, गौतम यादव, बबलू यादव, राजदीप यादव, प्रभात लालू, वैभव विकास, सोनू यादव सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता शामिल रहे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....