लगातार बारिश से जलजीवन अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जून 2020

लगातार बारिश से जलजीवन अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी

मधेपुरा: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शहर की कई सड़कों से लेकर मुहल्ले की सड़कें जलमग्न हो गईं हैं. काफी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होते रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. बाजरों की चहल पहल गायब रही.

लोगों अपने घरों में कैद होकर रह गए. मौसम विभाग के भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी करने को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. हालांकि मौसम के अनुमान में अनुसार भारी बारिश नहीं हुई. लेकिन पूरे दिन कभी झमाझम तथा कभी रिमझिम बारिश होती रहती है. बीच बीच में मौसम खुलता भी रहा.

इस दौरान लोग घरों से निकल कर बाजारों में सामान खरीदने के लिए पहुंचते रहे हैं. वहीं शहर के कई वार्डों में बरसात का पानी घर और आंगन में आना शुरू हो गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कई वार्डों में गरीब लोगों के घर और आंगन में जल जमाव होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

वार्ड नौ और अन्य वार्डों में कई लोगों के आंगन और चापानल पानी में डूबे रहने के कारण शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल रहा है. जिससे उनलोगों को बीमारी का भी खतरा मंडराने लगा है. शौचालय का भी पानी आंगन में जमा हो रहा है. शहर में गली मोहल्ले में मुख्य मार्ग के अलावा कई गली मोहल्लों में नाले का पानी निकासी नहीं होने की वजह से काफी जलजमाव हो रहा है.

नाले का गंदा पानी सड़क के अलावा कई लोगों के आंगन में पर जमा हो रहा है. पुरानी बाजार से आजाद नगर जाने वाली सड़क में यूनानी दवाखाना परिसर और उसके आसपास सड़क पर काफी जलजमाव जमा है. जिससे मोहल्ला जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.शहर के पूर्णिया गोला, कर्पूरी चौक, पुरानी बाजार, मस्जिद चौक, पानी टंकी, स्टेशन चौक, थाना चौक, सुभाष चौक आदि जगहों पर सड़क किनारे जल जमाव रहता है.

लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने नगर परिषद की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages