सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से परेशानी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 जुलाई 2020

सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से परेशानी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

मुरलीगंज: मुरलीगंज जयरामपुर से पकिलपार होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति व जलजमाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश हैं. प्रधानमंत्री सड़क योजना से यह सड़क का निर्माण होना हैंं. लेकिन करीब आठ वर्षो से सड़क अर्धनिर्मित पड़ा हुआ हैं. 

जिस कारण सड़क जर्जर स्थिति में हैं. बताया गया कि दो जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की गंभीर स्थिति से लोग काफी परेशान हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा पकिलपार गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना से होने वाला कार्य कई वर्षों से अधूरा पड़ा हैं. जिसको लेकर कई बार वरीय अधिकारी से भी शिकायत किया गया था.
करीब आठ वर्षों से इस सड़क की दुर्दशा बहुत खराब हैं. जिस वजह स्थानीय राहगीर, स्कूली बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को काफी दिक्कत्तो का सामना करना पड़ता हैं. बरसात के दिनों में सड़क की वजह से तीन माह तक बेटीयों की शादी गांव से नही हो पाती हैं. वही लोगों ने सरकार व विभाग से जल्द से जल्द सड़क मरम्मती व अर्धनिर्मित सड़क को पूर्ण करने का मांग किया हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने समस्या से अवगत कराया. 

मौके पर देवचन्द्र यादव, सुशील यादव, नवीन यादव, अखलेश यादव, मिकू कुमार, सुमन कुमार, राजेश यादव, अजित कुमार यादव, विशुनदेव यादव, अर्जुन यादव, सचेंद्र यादव, नवीन यादव, राहुल कुमार, मनु कुमार, शंकर कुमार, ब्लू यादव, गजेंद्र यादव, संतोष यादव, रमेश यादव, शैलेंद्र यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages