मधेपुरा: अब कोरोना रथ के माध्यम से समझाया जाएगा कि आप कैसे अपने आप को सुरक्षित रखे, और इस बढ़ती महामारी से बचे. कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला इकाई द्वारा शुक्रवार एसबआई रोड से जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया. यह रथ गांव-गांव जाकर कर रहा है लोगों को जागरूक करेगा.
जिला महासचिव डॉ प्रणव प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान का आज से शुभारंभ किया गया है. कोरोना के प्रति अभियान के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था कटिबद्ध है. उन्होंने कहा की कोरोना बढ़ा है, लेकिन लोगों में इसके प्रति डर कम हुआ है.
वहीं जिला संचालक सदस्य अंकित कश्यप ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव को मंदे नज़र रखते हुए करोना जागरूकता रथ निकाला गया है, जो लगातार 31 जुलाई तक प्रत्येक गली मोहल्ले एवं गांव- गांव तक जाकर लोगों को जागरूक करेंगी. बताते चलें कि संगठन द्वारा लगतार ही लोगों को जागरूक करने के लिए तरह- तरह अभियान चलाया जा रहा है.
चाहे वह रक्तदान हो, राशन वितरण, कम्बल वितरण, शुद्ध पेयजल, मास्क, सेनिटाइजर आदि चीजों का वितरण करते रहा है. मौके पर राजेश रोशन, कुंदन कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार, बिटू मिश्रा, आशुतोष कोशल, ई.अमित कुमार, सतीश कुमार, ट्विंकल कुमारी इम्तियाज आलम अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











