मधेपुरा: नवादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए कोसी का मान बढ़ा रहे. आशा देवी व भूपेंद्र कुमार के पुत्र परसबन्नी निवासी अभिनेता नवीन कुमार की "नो स्मोकिंग" फिल्म का चयन किया गया है.
इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश के कई फिल्मों के अलावा बांग्लादेश, नाइजीरिया, सूडान, फिलीपींस आदि देशों ने हिस्सा लिया था. फिल्म महोत्सव में देश और विदेशों से तकरीबन 960 फिल्में आई थी. जिनमें से कुल 60 फिल्मों को चयनित किया गया है. Sappy World के सामाजिक फिल्म "नो स्मोकिंग" नशा जागरूक आधारित है.
जिसमें पाँच साल से लेकर पच्चीस साल के लड़के सिगरेट के लत में है. वहीं एक 18 वर्षीय युवा प्रेम में असफल होने की वजह से नशे की लत पकड़ लेता है. उसे समझाने के लिए उसका दोस्त काफी प्रयास करता है. हालात गंभीर हो जाती है.
लड़के को आइसीयू में भर्ती करना पड़ जाता है. लेकिन कोई फायदा नहीं होता है. डॉक्टर अंत में कैंसर बताकर मृत घोषित कर देते हैं. फिल्म लेखन के साथ-साथ निर्देशन का काम नवीन कुमार किये हैं व बतौर अभिनेता फिल्म में अभिनय भी किया है.
इसके अलावा कार्तिक कुमार, आतिफ, अविनाश कुमार, रमेश कुमार व सुबोध कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिल्म में कैमरा दीपक चौरसिया व एडिटिंग कार्तिक कुमार किया है.
नवादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नवीन के "नो स्मोकिंग" फिल्म के चयन पर कोशी के मशहूर फोटोग्राफर बिपिन कुमार सिंह व श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के संस्थापक भाष्कर कुमार निखिल सहित अन्य रंगकर्मियों ने बधाई दी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











