मधेपुरा: वाम छात्र संगठन एआईएसएफ की बीएनएमयू इकाई द्वारा पूर्व निर्धारित एक माह तक चलने वाले स्थापना दिवस के कार्यकर्मों की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ की गई. सबसे पहले संगठन के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य सह राज्य उपाध्यक्ष व विवि प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर व मन्नू कुमार ने फलदार वृक्ष लगाकर सेल्फी के साथ इस मुहिम की शुरुआत की.
उसके बाद संगठन के छात्र नेता कई विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर कुल 84 पौधे लगाकर एक माह तक चलने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आगाज का हिस्सा बनें. विश्विद्यालय प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि भारत के प्रथम छात्र संगठन एआईएसएफ 12-13 अगस्त को अपना गौरवशाली 84 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है.
इस कड़ी में संगठन की बीएनएमयू इकाई द्वारा एक माह का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसकी शुरुआत फलदार,छायादार आदि कुल 84 पौधे लगाकर की गई है. उन्होंने कहा कि एक पेड़ एक जिंदगी के समान हैै. पेड़ प्रकृति की रक्षक है,पेड़ों की लगातार कमी होने के कारण प्रकृति असंतुलित होने लगी है.
लगातार अलग अलग प्रकार के उत्पन हो रहे प्राकृतिक आपदा इसके प्रमाण हैं. बड़ी संख्या में पेड़ लगाकर प्रकृति को संतुलित किया जा सकता है।पेड़ प्रकृति की रक्षक है उसे काटकर भक्षक बनने के बजाय हम पेड़ लगाकर संरक्षक बने. उन्होंने कहा कि संगठन के पूरा होने जा रहे 84 वर्ष के सफर के याद में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया.
उन्होंने संगठन से जुड़े सदस्यों से आग्रह किया कि अन्य अवसरों पर भी वृक्ष लगाकर प्रकृति की गोद को हरा भरा करने में सहयोगी बने. उन्होंने इस अवसर पर यह भी अपील किया कि वर्तमान समय में हर कोई कोरोना नामक महामारी से त्राहि त्राहि कर रहा है. ऐसे विषम परिस्थितियों में सभी सदस्य यथासंभव जरूरतमंदों की मदद करें.
84 वीं स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम संयोजक सह राज्य परिषद् सदस्य सौरव कुमार ने कहा कि आजादी के गर्भ से निकले छात्र संगठन एआईएसएफ ने स्थापना काल से ही हमेशा सृजनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और हर सकारात्मक भूमिका के साथ हर दौर में अग्रणी भूमिका निभाई.
उन्होंने कहा 12 जुलाई से 12-13 अगस्त तक चलने वाले एक माह के स्थापना दिवस कार्यक्रम की कड़ी में कई कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर निर्धारित है, जिसकी तैयारी जारी है. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से प्रकृति ही नहीं बल्कि जीवन भी हरा भरा होता है.
वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता मन्नू कुमार ने कहा कि संगठन के द्वारा पेड़ लगाने का मूल उद्देश्य प्रकृति को हरा भरा करने में अपनी भूमिका निभाने के साथ साथ आम आवाम को भी इसके प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि इस बार संगठन अपने 84 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ छोटे छोटे कार्यक्रम द्वारा आमजन के बीच जाएगा.
वृक्ष लगाकर इस मुहिम को सफल बनाने में संगठन के सदस्य सुमन, निक्की, बदल, रूपेश, रतनेश, मुन्ना, प्रकाश, रंजीत सुमन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....