मुरलीगंज: मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जोरगामा वार्ड 4 निवासी शम्भु मोदी की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार घटना के दौरान वे खेत में भैंस चरा रहे था.
जिस दौरान ठनका गिरने से उनकी मौत हुई है. वहीं आनन-फानन में उसे मुरलीगंज सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत के खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया गया कि शम्भू मोदी दो बेटी और एक बेटा के पिता थे.
बताते चलें कि शंभू (उम्र करीब 44 वर्ष) दिल्ली में रहकर जीवन यापन के लिए रिक्शा चलाया करता था. लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर वापस आया था और जीवन यापन के लिए दूध बेचा करता था. वहीं मुरलीगंज अंचलाधिकारी शशि भूषण कुमार के द्वारा बिहार सरकार के निर्देश पर मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान की राशि के तहत चार लाख रुपया चेक दिया गया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....