हल्की बारिश से ही जलमग्न हो जाता है शहर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 अगस्त 2020

हल्की बारिश से ही जलमग्न हो जाता है शहर

मधेपुरा: गुरुवार की शाम हुई हल्की बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया. नगर परिषद के सभी मुहल्ले जलमग्न हो गए. सड़क पर भारी जलजमाव से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नगर परिषद के द्वारा शहर को पूरी तरह स्वच्छ एवं जलजमाव मुक्त रखने का दावा हल्की सी बारिश के साथ बह गया.

शहर का ऐसा कोई मुहल्ला नहीं बचा जहां जलजमाव न है. नगर परिषद के द्वारा शहर के सभी वार्डों में नाला निर्माण करवाया गया. परंतु नाले के पानी के निकासी की योजना क्रियान्वित नहीं हो पाने के कारण हर दिन शहरवासी जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. नगर परिषद के अधिकारी शहर को स्वच्छ एवं जलजमाव से मुक्त रखने का दंभ भर रहे हैं.

बताते चलें कि बारिश में शहर को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए कई बार योजनाएं बनी. परंतु अब तक इस क्षेत्र में कोई पहल नहीं किया जाना नगर पारिषद की व्यवस्था सवालिया निशान लगा रहा है. बारिश से पूरा शहर में जगह-जगह पर जलजमाव से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

शहर के पूर्णिया गोला चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, कर्पूरी चौक सहित अन्य मुहल्ले व चौक-चौड़ाहों पर भारी जलजमाव है. जिससे शहर की स्थिति नरकीय हो गई है. सड़क पर नाला का गंदा पानी बहने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages