सिंहेश्वर: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया. अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और आरटीपीसीआर जांच की स्थिति की जानकारी ली. आरटीपीसीआर की जांच में तेजी लाने और जांच की क्षमता बढ़ाने का अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया.
उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि व्यवस्था में जल्द सुधार होगा. प्रधान सचिव श्री अमृत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बुधवार को पौने 12 बजे हेलीकॉप्टर से मधेपुरा स्टेडियम पहुंचे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से मेडिकल कॉलेज पहुंचे. अस्पताल में निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने भर्ती मरीजों के अनुपात में अस्पताल में उपलब्ध संसाधन जानकारी ली.
उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, कोरोना वार्ड का जायजा लिया. अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने प्राचार्य कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध साधन और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए नियमित रूप से विजिट करने का निर्देश दिया.
उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में साफ-सफाई तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. सफाई कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित करने के साथ ही वार्ड एवं शौचालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी. अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर उन्होंने अधीक्षक के प्रति नाराजगी जतायी.
प्रधान सचिव के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, प्रबंध निदेशक इटर आईसीएल प्रदीप कुमार झा, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार आदि मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....