मुरलीगंज: मुरलीगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को रिक्शा, ठेला, भिंडर और दिव्यांगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया. वितरण नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शंकर प्रसाद के तत्वावधान में मुख्य पार्षद श्वेत कमल बौआ ने अपने वार्ड पार्षदों के साथ आम आवाम की सुरक्षा में तत्पर रिक्शा, ठेला, वेंडर, दिव्यांगों के बीच कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क और सेनेटाइजर सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया.
नगर अध्यक्ष श्वेत कमल ने बताया कि कोविड-19 संक्रामक महामारी को देखते हुए उससे बचाव हेतू यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि लोग लाॅकडाउन को समझे और सोशल डिस्टेंस का पालन करें. बेवजह घर से ना निकले आपातकालीन में ही घर से निकलेे. कार्यपालक पदाधिकारी शंकर प्रसाद ने कहां लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए हम सभी मिलकर कई कदम उठा रहे हैं.
इस महामारी से आमलोगों को सुरक्षित रखने के लिए रोज संघर्ष कर रहे हैं. इस महामारी से बचाव के लिए ड्यूटी में तैनात रहते हैंं. मौके पर वार्ड पार्षद डिंपल पासवान, पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार आदि मौजूद रहे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....