मुरलीगंज: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच करेगी. इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए सीबीआई ने एक एसआईटी टीम का गठन किया है. जिसमें चार वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही जहां पूरे बिहारवासियों में खुशी की लहर दौर पडी, तो वहीं महिला प्रकोष्ठ लोजपा जिलाध्यक्ष सह हरिपुर कला पंचायत मुखिया डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि हमारे सारे बिहार के लिए खुशी की बात है जो यह जांच निष्पक्ष हो. सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका लगा है.
डॉक्टर लक्ष्मी कुमारी ने यह भी कहा सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी हैै. कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सीबीआई को सहयोग करने और सभी संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने का आदेश दिया हैै. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि आगे कोई भी एफआईआर इस मामले में दर्ज हुई तो सीबीआई उसे भी देखेगी. कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार को एफआइआर दर्ज करने का अधिकार है.
महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दे सकती है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही हरिपुर कला पंचायत मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि जीत और निष्पक्ष जांच की दिशा में पहला कदम. वहीं, सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ट्वीट किया कि सच की जीत हुई है. सीबीआई को मामला सौंपे जाने पर कंगना रनौत ने इसे मानवता की जीत बताया है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....