फ़्रेंड्स ऑफ आनंद की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अगस्त 2020

फ़्रेंड्स ऑफ आनंद की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मधेपुरा: फ़्रेंड्स ऑफ आनंद मधेपुरा जिला कार्यालय में सोमवार को फ्रेंड्स ऑफ आनंद की एक बैठक युवा अध्यक्ष अमित कुमार मोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में राजधानी पटना के मुख्य चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अश्वारोही आदम कद प्रतिमा लगाने एवं क्राँतिवीर आनंद मोहन की सम्मानजनक रिहाई को लेकर चर्चा हुई.

मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं लवली आनंद के कनिष्ठ पुत्र अंशुमन मोहन ने कहा कि विगत लोक सभा चुनाव में सहयोग की अपील पर हमने पूरे बिहार में एनडीए को अपना समर्थन दिया. सार्वजनिक मंचों से मुख्यमंत्री ने भी पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने और आनंद मोहन की रिहाई की घोषणा की थी. पर चुनाव के कई महीने बीत जाने के बाद भी इस ओर अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि बिहार क्षत्रिय सेवा संघ के अध्यक्ष एवं आनंद मोहन के शिष्य धनवंत सिंह 'राठौर' क्रांति दिवस 9 अगस्त 2020 से पटना में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं पर तक सरकार के ओर से कोई सुधि नहीं ली गई है. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि वक्त का तकाजा है कि चुनाव पूर्व वे अपना दोनों वादों को पूरा करें और गत दो सप्ताह से 'भूख हड़ताल' पर बैठे धनवंत सिंह 'राठौड़' का अपना प्रतिनिधि भेज कर शीघ्र अनशन तुड़वाने का प्रयास करें.

अन्यथा विधानसभा के आगामी चुनाव में सरकार को भारी जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा. फ़्रेंड्स ऑफ आनंद के वरीय नेता बाबा जी सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' का नया नारा होगाा "जो आनंद मोहन की बात करेगा, वही बिहार पर राज करेगा". सब सिस्टम का दोष है आनंद मोहन निर्दोष हैं. युवा अध्यक्ष अमित कुमार मोनी ने कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन वर्षों जेल में बंद रहते हुए कई काव्य की रचनाएँ की जो आज सीबीएसई के पाठ्यक्रमों में पढ़ाया जा रहा जो हमें गौरवान्वित करते हैं. ऐसे महान क्रांतिवीर पूर्व सांसद को सरकार जल्द से जल्द रिहा करे.

 इस मौके पर पार्षद रेखा यादव, पूर्व पार्षद रविशंकर यादव, अशोक ठाकुर, बिंदेश्वरी यादव, संतोष राय, दिवाकर यादव, लक्ष्मण यादव, मुकेश कुमार, अंकित कुमार सहित फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages