डेस्क: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने राज्य के छह विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है. कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि दरभंगा को छोड़कर शेष सात विश्वविद्यालयों में प्रति कुलपतियों की भी नियक्ति की गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सर्च कमेटियों द्वारा तैयार पैनल में शामिल नामों पर विमर्श के बाद राज्यपाल ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियिम में प्रदत्त अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये नियुक्तियां की हैं.
मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे राजभवन गये थे और करीब डेढ़ घंटे उनके और मुख्यमंत्री के बीच सर्च कमेटी द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रति कुलपतियों के लिए सुझाए गए नामों पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया. शनिवार की शाम राज्यपाल के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने सभी नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की.

आइए जानते हैं किसको दिया गया कौन से विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
प्रो. गिरीश कुमार चौधरी को पटना विश्वविद्यालय पटना, प्रो. नीलिमा गुप्ता को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर, प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, प्रो. रामकिशोर प्रसाद रमण को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा, प्रो. फारुक अली को जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा एवं प्रो. शशिनाथ झा को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा का कुलपति नियुक्त किया गया है.
आइए जानते हैं किसको दिया गया कौन से विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति का पदभार
प्रो. अजय कुमार सिंह को पटना विश्वविद्यालय पटना, प्रो. रमेश कुमार को भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर, प्रो. डाली सिन्हा को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, प्रो. आभा सिंह को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा, प्रो. लक्ष्मी नारायण सिंह को जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा प्रो. ईद्द मोहम्मद अंसारी को मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि पटना एवं प्रो. रवीन्द्र कुमार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार मुजफ्फरपुर का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है.
नियुक्त कुलपतियों में से चार कुलपति बिहार के एवं दो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.
बता दे कि राज्य के छह विश्वविद्यालयों में नवनियुक्त छह में से चार कुलपति बिहार तो दो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. पटना विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए प्रो. गिरीश कुमार चौधरी फिलहाल पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के प्रोवीसी थे. वहीं टीएमबी भागलपुर की कुलपति बनीं प्रो. नीलिमा गुप्ता छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कल्याणपुर, कानपुर में वीसी थीं.
जेपी छपरा के वीसी बनाए गए प्रो. फारुक अली भागलपुर के रहने वाले हैं तथा बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व प्रतिकुलपति हैं. बीएनएम मधेपुरा के वीसी बने प्रो. रामकिशोर प्रसाद रमण इसी विवि के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष हैं. मिथिला विवि के कुलपति बने प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ के गोमतीनगर के निवासी हैं.
वे लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति हैं. केएसडी संस्कृत विवि के वीसी प्रो. शशिनाथ झा दरभंगा के न्यू कालोनी शुभंकरपुर निवासी हैं. वे इसी विवि से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....