डॉ. रमन के वीसी बनने से छात्रों में जगी उम्मीद: राहुल यादव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 सितंबर 2020

डॉ. रमन के वीसी बनने से छात्रों में जगी उम्मीद: राहुल यादव

मधेपुरा: मधेपुरा यूथ एसोसिएशन  के जिला अध्यक्ष  राहुल यादव ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डॉ आरकेपी रमन के कुलपति बनने से छात्रों में एक नई उम्मीद जगी है. बधाई देते हुए कहा कि डॉ. रमन को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति बनने से आम आवाम एवं छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

डॉ. रमन साधारण परिवार में जन्मे स्कूली शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय अमारी जिला स्कूल में हुई. बचपन से ही उन्होंने काफी मृदुभाषी तेजस्वी उच्च विचार के व्यक्ति रहे हैं. उनका कार्यकाल 7 वर्ष बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कंट्रोलर पद को सुशोभित किया है.

साथ ही जिस कॉलेज से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की उसी कॉलेज टीपी कॉलेज के प्राचार्य पद को भी सुशोभित कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि पीजी अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनकी पत्नी डॉ वीणा कुमारी हिंदी विभाग टीपी कॉलेज की प्राध्यापक हैं.

हरिपुर कला में जन्मे डॉ. रमन की कुलपति बनने से जिले वासियों में खुशी की लहर है. उन्होंने प्रो आभा सिंह को भी प्रति कुलपति बनने की बधाई दी है. साथ ही उम्मीद जताई है कि बीएन मंडल विश्वविद्यालय को राज्य के बेहतर विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages