भाजपा के झंडे का डंडा है भाजयुमो: दुर्गेश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 सितंबर 2020

भाजपा के झंडे का डंडा है भाजयुमो: दुर्गेश

मधेपुरा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को शालोम मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में हुई. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही भाजपा के झंडे का डंडा है. युवा मोर्चा भविष्य का भारत है.

मिशन 2020 विजयलक्ष्य को लेकर मेरा बुथ सबसे मजबूत, हर बूथ पर डिजिटल युथ, हर बूथ पर कमल क्लब के गठन जल्द बनाने के मंत्र से युवाओं को संकल्पित कराने हेतु बिहार के सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की अहम जिम्मेदारी होगी. चूँकि कोरोना संकट के कारण बड़ी सभा या रैली नहीं हो सकता है, इसलिए हम सभी हर बूथ डिजिटल युथ बनाकर वर्चुअल माध्यम से जन-संवाद कर आने वाले चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधनों को दो तिहाई से ज्यादे सीट दिलाकर बिहार में दुबारा सरकार बनायेंगे.

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन कामत ने कहा कि युवा अगर ठान लें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. युवा ही पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं इसलिए इसबार का चुनाव युवाओं को ही लड़ना होगा. युवाओं के विकास व रोजगार को लेकर केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार द्वारा कई कार्य किये गये हैं. आने वाले समय में हर हाथ में रोजगार हो इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है.
भाजयुमो के जिलामंत्री सेतु प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाते हुए
उन्होंने सभी विस सीट को एनडीए की झोली में डालने के लिए युवाओं से कमर कसने का आग्रह किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव के नेतृत्व में गम्हरिया, सिंहेश्वर, मधेपुरा में कार्यकर्ता सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राहुल यादव ने बाबा सिंहेश्वर का प्रतीक चिन्ह एवं चाँदी का बाँसुरी प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किए.


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, विजय कुमार विमल, अमोल राय, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, क्षेत्रीय प्रभारी गिरीशचंद्र ठाकुर, रूपेशचंद्र यादव, जिला प्रभारी चंदन सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अंकेश सक्सेना, रौशन कुशवाहा, अरविन्द मिश्रा, सुमित वर्मा,अमित आनंद, पंकज मंडल, राजू राय, अमरदीप राय, सुनील सिंह, जिलामंत्री सेतु राज, ब्रजेश कुमार, कुंदन राय, धर्मेंद्र यादव संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री रोशन कुमार हेमंत ने किया.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages