मधेपुरा: लॉकडाउन में घरों में दुबक गए चोर अब अनलॉक डाउन में फिर से सक्रिय हो गए हैं. चोर आए दिन शहर के किसी न किसी घर को अपना निशाना बना रहा है. सोमवार की रात शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 6 में एक बार फिर चोरों ने एक अधिवक्ता के घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार नगद सहित लाखों के समान पर अपना हाथ साफ किया.
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रहा है. जिससे मोहल्ले के लोग डरे सहमे है. पीड़ित अधिवक्ता रामचंद्र मेहता ने बताया कि चोर पहले तो सावधानी पूर्वक घर में घुसा और कमरे की कुंडी बाहर से लगा दिया, ताकि किसी को कोई शक ना हो. उन्होंने बताया कि मैं और मेरा पूरा परिवार अपने- अपने कमरे में सो रहा थे.
जिससे चोरी की घटना का किसी को एहसास तक नहीं हुआ और वह इतमिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जिसमें पचास हजार नगद, मोबाइल, कपड़े आदि चुरा कर अपने साथ ले गया. पीड़ित परिवार को इस बात की जानकारी सुबह हुई. जब सुबह जगकर दरवाजा खोलने की कोशिश की.
लाख कोशिश करने के बाद जब घर नहीं खुला तो उन्होंने जोड़ जोड़ से चिल्लाकर पड़ोसियों से मदद मांगी. आवाज सुनकर पड़ोसी आए और घर की कुण्डी खोल कर सभी सदस्यों को बाहर निकाला. फिर उक्त घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी गई.
जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया. वही मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने कहा कि घटने का जायजा ले लिया गया है. चोरों की छानबीन की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया जाएगा.
ज्ञातव्य हो कि मोहल्ला में इससे पूर्व भी कई लोगों के घर लाखों की चोरी हो चुकी है. जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घरवाले को बस आश्वासन दिया गया है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










