मुरलीगंज: स्थित भगत धर्मशाला में स्थानीय विधायक निरंजन मेहता के खिलाफ जदयू की आक्रोश बैठक आयोजित की गई. साथ ही विधायक निरंजन मेहता का अर्थी जुलूस निकालकर शहर में भ्रमण किया गया. अर्थी जुलूस शहर के गोलबाजार से निकलकर हरिद्वार चौक, सिनेमा चौक होते हुए दुर्गा चौक पर समाप्त हुआ.
आक्रोश बैठक में बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन मेहता के द्वारा क्षेत्रीय जनता की उपेक्षा करने, कार्यकर्ताओं को अपमानित करने, आमजन के सुख-दुख में साथ नहीं देने, दलाली ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने व मुख्यमंत्री के बताए नियमों के विरुद्ध चल कर दूसरे दल के लोगों का साथ देने तथा शराब का सेवन कर गाली देने व जनता के साथ दुर्व्यवहार करना, घूसखोरी करना जैसी कई बातों की चर्चा की गई.
साथ ही बैठक में बताया गया कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री से कहा गया है कि ऐसे विधायक को टिकट नहीं दिया जाए अन्यथा पार्टी के हार की संभावना प्रबल हो जाएगी. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग किया कि टिकट समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया जाए. कार्यक्रम में मुरलीगंज, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज व ग्वालपाड़ा के पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










