मधेपुरा: गत 6 सितंबर को सडक दुर्घटना में घायल कार्यपालक सहायक कुमार अमरदीप की इलाज के दौरान पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते हीं मृतक के परिजन गम के सागर में डूब गए. सभी कार्यपालक सहायक कार्यालय में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी.
बता दें कि जिले के आलमनगर प्रखंड स्थित आरटीपीएस कार्यालय में कार्यरत पूर्णिया जिला के बनमनखी निवासी कार्यपालक सहायक कुमार अमरदीप हर रोज कि तरह ड्यूटी खत्म कर अपने निजी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. इसी दौरान उदाकिशुनगंज- बिहारीगंज मार्ग में एक अज्ञात स्कॉर्पियो के द्वारा उन्हें धक्का मार बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया गया.
जिसके बाद में स्थानीय पीएससी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के लिए दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










