काला बिल्ला लगा कार्यपालक सहायक ने किया विरोध - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 सितंबर 2020

काला बिल्ला लगा कार्यपालक सहायक ने किया विरोध

मधेपुरा: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आहवान पर पूर्व से लंबित नियमितीकरण व अन्य आधारभूत मांगो को लेकर जिला के सभी विभागों के कार्यपाल सहायक मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए. यह अवकाश 1 सितंबर से 3 सितंबर तक रहेगा.

लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्याल एवं अस्पताल के कार्यपालक सहायक उक्त अवधि में अवकाश पर न जाकर काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए संघ को नैतिक समर्थन दे रहे हैं. मेडिकल कॉलेज के कार्यपालक सहायक संघ के समन्वयक प्रकाश कुमार ने कहा कि सरकार हम लोगों को सिर्फ ठगने का काम कर रही हैै.
पूर्व से लंबित उनकी चार मुख्य मांगों को अब तक नहीं माना गया है. इसमें सेवा नियमितीकरण व अशोक चौधरी कमिटि की रिपोर्ट को लागू करने पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. कार्यपालक सहायकों का कार्य स्थाई प्रकृति का है लेकिन आज भी हम लोग अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं. जिससे हम लोगों के अपने परिवारों के दायित्वों का निर्वहन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सरकार अगर हमारी माँगों को पूरी नहीं करेगी तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को तेज किया जाएगा. इस अवसर पर प्रकाश कुमार, आर्यन कुमार, मुकेश, आनंद, रंजीत, रजनीश, गुड़िया कुमारी,सुदामा कुमारी, मधु, पूजा, मधुमिता, निशा, सोनी रानी, सुनील, नेहा, अनिल कुमार राज, पल्लवी, रत्न, अर्चना, साक्षी, प्रिया, निधि, सोहन, अमरेंद्र सहित अन्य शामिल हैं.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages