शिक्षकों की बहाली को लेकर कटिबद्ध हैं रंगकर्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 सितंबर 2020

शिक्षकों की बहाली को लेकर कटिबद्ध हैं रंगकर्मी

आरा: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इसी दौरान बिहार के विभिन्न जिले से नाटक विधा में डिग्री प्राप्त रंगकर्मी नाट्य शिक्षक की बहाली को लेकर कटिबद्ध होते नजर आ रहे हैं. सभी रंगकर्मी बिहार सरकार से एक स्वर में विद्यालय एवं महाविद्यालयों में नाट्य शिक्षक की बहाली कर रहे हैं.

इसी दौर में बुधवार को भोजपुर के डिग्रीधारी रंगकर्मियों ने रमना मैदान आरा के मुक्ता आकाश मंच पर बैठक कर आगे की रणनीति तय की गई. बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाए जाने पर जोर दिया गया साथ ही आगामी 08 सितंबर को 10 बजे दिन से 01 बजे तक मुक्ता आकाश मंच पर नाट्य शिक्षक की बहाली को लेकरशांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने की. जबकि संचालन मनोज कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन किशन कुमार एवं कृष्ण रतनदेव ने किया. बैठक में चैतन्य कुमार, पंकज भट्ट, कुमार नरेंद्र, फ़िरोज़ खान, राजू कुमार रंजन, मिंटू कुमार, साधना श्रीवास्तव, पूजा राज, कमलेश कुंदन, साहेब कुमार, सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages