पांच दिवसीय ऑनलाइन नाट्य कार्यशाला का समापन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 सितंबर 2020

पांच दिवसीय ऑनलाइन नाट्य कार्यशाला का समापन

पटना: कनक एंटरटेनमेंट द्वारा पाँच दिनों का ऑनलाइन अभिनय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ. इन पाँच दिनों के वर्चुअल कार्यशाला में बच्चों और युवा प्रतिभागी ने अपने व्यक्तित्व को विकसित करते हुए अभिनय और इससे जुड़े कई क्राफ्ट को सीखा जिनमें शारीरिक भाषा, आवाज़ और उसकी स्पस्टता, नवरस, माइम, कहानी बनाना, इम्प्रोवइजेशन, चरित्र अध्ययन, डायलाग डिलीवरी, नाट्यशास्त्र की उत्पत्ति कथा आदि शामिल है.

कार्यशाला के समापन दिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों ने सोलो एक्ट प्रस्तुत किया. जिनके शीर्षक - सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल, दयालु डॉक्टर, कोरोना आईहेटयू, रानी लक्ष्मी बाई, देश का प्रहरी, पंजाबी बड़ा दिलवाला, डर आदि शामिल हैं. इस पाँच दिवस के ऑनलाइन अभिनय कार्यशाला के प्रशिक्षक सिक्किम, एनएसडी के पूर्ववर्ती छात्र सुमित ठाकुर हैं.

इस कार्यशाल के प्रतिभागी मोहिनी प्रकाश, प्रखर अनुराग,आदित्य प्रकाश, वैभव विकाश, अनन्य महिमा, काशवी दीप, अनमोल आनंद, विशाल भट्ट आदि शामिल हैं. शिक्षक दिवस के अवसर पर  काशवी दीप, प्रखर अनुराग, अनन्य महिमा, अनमोल, वैभव विकाश ने शिक्षको को समर्पित गीत गाकर कार्यशाला का समापन किया. कार्यशाला के तकनिकी पक्ष को टेक्की बॉस देख रहें हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages