असामाजिक तत्वों ने पुल और सड़क को तोड़ने की कोशिश की - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 सितंबर 2020

असामाजिक तत्वों ने पुल और सड़क को तोड़ने की कोशिश की

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकहा वार्ड नंबर 9 में ग्रामीणों ने गम्हरिया थाना व मधेपुरा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है कि गांव के मिथिलेश राय, अरुण राय, मंगल राय, पवन शर्मा, अर्जुन शर्मा ने सड़क को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है.

2 सितंबर की रात लगभग 12:00 बजे ये लोग चुपके से जाकर पुल तोड़ रहे थे. जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो इन लोगों ने तोड़ना बंद कर दिया. तत्काल ग्रामीणों ने गम्हरिया थाना में इसकी सूचना दी. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. वहाँ जाकर छानबीन किया गया है. बहुत जल्द अभियुक्तों पर कार्रवाई की जाएगी.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages