टीईटी शिक्षकों ने की बैठक, कई मुद्दों पर विचार-विमर्श - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 सितंबर 2020

टीईटी शिक्षकों ने की बैठक, कई मुद्दों पर विचार-विमर्श

मुरलीगंज: मुरलीगंज प्रखंड संसाधन केंद्र मुरलीगंज में रविवार को टीईटी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रंजीत कुमार ने की. मौके पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया.

साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए समान काम समान वेतन के निर्णय में पारा 78 को लागू करने, जिला अंतर्गत टीईटी शिक्षकों का प्रशिक्षण उपरांत अंतर वेतन एरियर के अविलंब भुगतान की मांग की गई. वहीं सरकार द्वारा दिए सेवा शर्त को चाइनीज बताते हुए पुरजोर विरोध किया गया.

वहीं मधेपुरा जिला के टीईटी शिक्षकों का एक सशक्त संघ जैसा जुड़ाव होना चाहिए. प्रखंड से जिला स्तर तक टीईटी शिक्षकों का स्वतंत्र इकाई हो आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में शिक्षक अंजय कुमार ने भी कई दिशा निर्देश देते हुए सभी से राय ली.

मौके सुधाकर कुमार, मिलन कुमार, प्रमोद कुमार, अंजय कुमर, अक्षय कुमार, आनंद कुमार, कुंदन कुमार, अर्णव कुमार, रेशम कुमार, सुभाष कुमार, जयकांत कुमार, मनोहर कुमार सहित दर्जनों टीईटी शिक्षक थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages