महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2020

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

सिंहेश्वर: बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया. इसके बाद कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा. इस बीच कंगना के समर्थन में बुधवार को सिंहेश्वर में सुशांत सिंह राजपूत चौक पर बजरंग दल द्वारा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

बजरंग दल ने नारियों के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की. महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत के कार्यालय को तोड़ दिया गया. जिसके विरोध में बजरंग दल के द्वारा जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई. "महाराष्ट्र सरकार महिलाओं पर अत्याचार बंद करो बंद करो, उद्धव ठाकरे मुर्दाबाद मुर्दाबाद, संजय रावत मुर्दाबाद मुर्दाबाद, शिवसेना होश में आओ" नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बजरंगदल के संयोजक सूरज चौहान, बिट्टू सिंह, ऋषि सिंह, निशु सिंह, सौरव सिंह, सुधीर शर्मा, शिवम सिंह, सुमित वर्मा, गौतम यादव, सोनू सिंह और दर्जनों बजरंग दल के युवा शामिल थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages