सरकार हर मोर्चे पर फेल फिर भी लगा रही है विकास का नारा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2020

सरकार हर मोर्चे पर फेल फिर भी लगा रही है विकास का नारा

मधेपुरा: हर मोर्चे पर फेल सरकार विकास का नारा लगा रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार सब चौपट कर न्याय के साथ विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं. यह बातें मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कही.

उन्होंने कहा कि बिहार में 15-15 साल बड़े भाई लालू यादव और छोटे भाई नीतीश कुमार ने यहां के शोषित, दलित, पीड़ित और उपेक्षितों को ठगने का काम किया है. डबल इंजन की सरकार में शराब माफियाओं और अपराधियों की सरकार चल रही है. भ्रष्टाचार नीतीश कुमार का रॉल मॉडल बन चुका है.

उन्होंने कहा कि राज्य में चारों ओर बलात्कार, गैंग रेप, हत्या, चोरी, डकैती और अपहरण आम बात हो चुका है. सरकार बाढ़ का स्थायी निदान नहीं कर कमाने का जरिया बना लिया है. उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रमुख अनिल कुमार के निर्देशानुसार विधानसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. इस दौरान पार्टी के संगठन प्रभारी प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा की कुसहा त्रासदी में सीएम ने कहा था सुंदर कोसी का निर्माण होगा.

लेकिन आजतक कुसहा पीड़ितों को वाजिब मुआवजा भी नहीं मिला. त्रासदी में ध्वस्त सड़क आजतक नहीं बना. मधेपुरा में 2007 में मेडिकल कॉलेज का नींव रखा गया लेकिन आजतक समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी हैै. कोसी को आजतक सरकार सिर्फ ठगने का काम किया हैै. किसान के अनाजों का समुचित मूल्य तय नहीं हुआ.

किसान औने पौने दाम में फसल बेचने को मजबूर हैंं. छात्र और युवा शिक्षा और रोजगार के लिए आजतक भटक रहे हैं. उनकी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य में निजीकरण नहीं रहने देगी. बेहतर कोसी निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी.

जिलाध्यक्ष केसी बोस ने कहा कि पार्टी प्रमुख जल्द ही विधानसभा चुनाव सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा करेंगे. मौके पर पार्टी के छात्र अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, सोहन झा, अर्जुन कुमार, रमेश शर्मा आदि मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages