मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने बीएनएमयू परिसर में स्नातक, पीजी में नामांकन, पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा करवाने तथा अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासनिक ऑफिस का ताला बंदी कर आन्दोलन किया. अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव कार्यालय समीप धरना पर बैठ जमकर नारेबाजी की.
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित लहजे में कुलसचिव डॉ कपिलदेव यादव से कहा कि अगर विद्यार्थियों का नामांकन एवं परीक्षा परिणाम को लेकर जल्द ही कोई विचार विमर्श करते हुए पेंडिंग सभी रिजल्ट प्रकाशित किया जाए. नहीं तो आने वाले समय में एबीवीपी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. कुलसचिव में तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्र नेताओं से बातचीत कर जल्द ही पेंडिंग रिजल्ट प्रकाशित करते हुए 2 दिन के अंदर उनमें में नामांकन शुरू किया जाएगा.
साथ में 14 सूत्री मांगों को लेकर जल्द विचार किया जाएगा. इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव व विश्वविद्यालय प्रमुख रंजन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में दलाल और भ्रष्टाचार अराजकता जैसे तत्व भरे पड़े हैं. जिसके कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में हो रहा है. अगर आप शैक्षणिक मुद्दों पर उचित करवाई नहीं करेंगे, तो मजबूरन आंदोलन अनवरत चलते रहेगी.
बीएड में धांधली का मामला हो या नियुक्ति का मामला हो जांच का विषय है जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. विश्वविद्यालय के खुद के प्रेस होने के बावजूद कर्मचारी के अभाव में जानबूझकर एडमिट कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र छापने हेतु टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय के राजस्व का घाटा होता है. अतः अविलंब प्रेस को चालू करते हुए सभी कार्य विश्वविद्यालय प्रेस में करवाया जाए.
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सनातन व आमोद आनंद ने कहा कि नई यूएम आईएएस टेंडर प्रक्रिया होने के बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर एवं सभी प्रकार के वोकेशनल कोर्स में नामांकन प्रक्रिया लेकर परीक्षा फार्म ऑनलाइन करवाया जाए. ऑनलाइन एडमिट कार्ड से लेकर पंजीयन तक का कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की जाए. साथ ही साथ सभी प्रकार के परीक्षा परिणाम चाहे स्नातक, स्नातकोत्तर या वोकेशनल हो वो ऑनलाइन ही जारी करवाया जाए.
मौके पर जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार भरत ने कहा कि कुलसचिव एवं एकेडमिक समितियों से अगर आप नामांकन प्रक्रिया में तत्काल तेज गति से कार्यवाही नहीं करेंगे तो आने वाले समय में तालाबंदी और विश्वविद्यालय की तमाम ऑफिसों को बंद किया जाएगा. मौके पर नगर सह मंत्री चंदन कुमार, टीपी कॉलेज काउंसिल मेंबर हर्षवर्धन कुमार, विमलेश कुमार, पीएस कॉलेज मनीष कुमार, चंद्रदेव कुमार, विश्वजीत पीयूष, दर्जनों छात्र मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....