मधेपुरा: सात दिन पूर्व हुई पेट्रोल पंप में चोरी की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया. एसपी द्वारा गठित टीम मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने चोरी में प्रयोग किए गए ट्रक, हथियार और मोबाइल के साथ चोरी की राशि बरामद की है. घटना में अंतर्राज्यीय गिरोह के हाथ होने की पुष्टि हुई है.
घटना को लेकर एसपी संजय कुमार ने एसपी कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 अगस्त की रात भर्राही ओपी क्षेत्र के मानिकपुर के राजपुर स्थित सिद्धार्थ फ्यूल पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने अलमीरा तोड़कर 1 लाख 89 हजार 349 रूपये की चोरी कर फरार हो गया. घटना को लेकर भर्राही ओपी में एक मामला दर्ज किया गया.
जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की रात भर्राही ओपी क्षेत्र के राजपुर मानिकपुर स्थित सिद्धार्थ फ्यूल पंप के ऑफिस में चोरी की घटना हुई थी. पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना को लेकर भर्राही ओपी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चोर गिरोह के सदस्य की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव के नेतृत्व में गठित टीम में भर्राही ओपी प्रभारी रूदल कुमार, सिपाही अमर कुमार, कमांडो विपिन कुमार, संदीप कुमार, गोपाल कुमार, राजेश कुमार को शामिल किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य का विश्लेषण कर वैज्ञानिक अनुसंधान से पड़ताल की. पड़ताल के दौरान चोरी की घटना को अररिया निवासी मो. वाहिद अपने अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया था.
वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चला कि मो.वाहिद अपने अन्य दोनो साथियों के साथ ट्रक नंबर बीआर 11सीजी-7656 लेकर पटना की ओर गया है. पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाने के समीप ट्रक बीआर 11 सी जी -7656 खड़ा देख उसकी जांच की तो मो. वाहिद ट्रक में बैठा था. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के बारे में बताया कि वे लोग बगल के आम बगीचे में बैठे हैंं.
पुलिस को आते देख वे लोग भागने में सफल रहे. मो. वाहिद को गिरफ्तार कर लाया गया. पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बहुत जल्द घटना में शामिल अन्य चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चोर गिरोह का उद्भेदन कर गिरफ्तारी में शामिल सभी पदाधिकारी और कर्मी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मौके पर सदर डीएसपी अजय नारायण यादव, सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, भर्राही ओपी अध्यक्ष रूदल कुमार, सिपाही अमर कुमार, कमांडो विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....