एक दंता हॉस्पिटल एवं डेंटल केयर के संस्थापक डॉ. मनोहर कुमार मधुप ने रक्तदान से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करते हुए युवाओं से हर छः माह में रक्तदान करने की अपील की छात्र राजद शंकरपुर प्रखंड अध्यक्ष आशीष देव ने अपने मित्रों से रक्तदान करवाया. उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने छः माह में एक बार रक्तदान करने का संकल्प लिया. शिविर में उपस्थित राजेशानंद अबधुत एवं कोसी प्रमंडल ग्लोबल के प्रमंडलीय सचिव बृजदातानंद अवधुत ने इस महादान के अवसर पर लोगों को साधुवाद दिया.
वहीं मौके पर उपस्थित शिविर के आयोजनकर्ता जिला इंचार्ज संजय कुमार एवं ग्लोबल एजुकेशन सेंटर मधेपुरा के डायरेक्टर इं. गणेश कुमार यादव ने शिविर में उपस्थित युवाओं को बताया कि रक्तदान महादान है. रविवार को पुनः मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में चतुर्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसमें उन्होंने सभी को हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने मधेपुरा ब्लड बैंक टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. शिविर में राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, विवेक कुमार, धर्मपाल कुमार, बसंत कुमार, पप्पू देव आदि ने रक्तदान किया.










