डीएम ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अक्टूबर 2020

डीएम ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

डेस्क: विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करने का काम और तेज हो गया है. मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एक तरफ ग्राम पंचायतों को दी गई तो दूसरी तरफ मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने का सिलसिला भी तेज हो गया है. 

इसी सिलसिले में मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के साथ मुरलीगंज, ग्वालपाड़ा एवं उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्रों का जायजा लिया. उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जगह-जगह पर संकेतक के रूप में फ्लेक्स लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के उपायों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गोला का निर्माण करने का निर्देश दिया.  
इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य सुरक्षात्मक मानक की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा मतदान केंद्रों पर प्रत्येक कर्मी एवं मतदाता मास्क का अनिवार्य प्रयोग करेंगे तथा थर्मल स्कैनिंग, हैंड सेनीटाइजर तथा ग्लब्स का समुचित प्रयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को नियंत्रित करने तथा समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराने हेतु मतदाता सहायता केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages