नयी शिक्षा नीति कमेटी के सदस्य बने प्रो. बी.के. सिंह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अक्टूबर 2020

नयी शिक्षा नीति कमेटी के सदस्य बने प्रो. बी.के. सिंह

मधेपुरा: भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति पर करीब ढाई महीने तक मंथन के बाद अब इसे लागू करने की कवायद शुरू हो गई है‌‌. इस क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के विशेषज्ञों के साथ नौ समितियों का गठन किया है‌. इसमें एक महत्वपूर्ण कमेटी रिसर्च, इनोवेशन एंड रेंकिंग कमेटी में मधेपुरा निवासी प्रो. भारतेंदू कुमार सिंह (प्रो. बी.के. सिंह) को भी स्थान दिया गया हैै. 


डॉ. सिंह संप्रति बीएचयू, वाराणसी में भौतिकी के प्राध्यापक हैं. विद्यापुरी मोहल्ला निवासी टीपी काॅलेज मधेपुरा में हिन्दी के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो. (डाॅ.) चन्देश्वर प्रसाद सिंह और प्रतिभा देवी के पुत्र डाॅ. बी.के. सिंह मूल रूप से मधेपुरा जिले के आलमनगर के निवासी हैं. प्रो. बी.के. सिंह की प्रारंभिक शिक्षा एसएनपीएम हाई स्कूल मधेपुरा और इंटरमीडिएट की शिक्षा टी. पी. कालेज, मधेपुरा से हुई. 
डीएस कालेज, कटिहार से बीएससी और मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से एमएससी की डिग्री प्राप्त की है. इन्होंने पीएच-डी. की उपाधि बीएचयू, वाराणसी से प्राप्त की और वहीं प्राध्यापक बने. ये अमेरिका, ईजराइल, इटली, रोम सहित कई देशों की शैक्षणिक यात्रा कर चुके हैं. नयी शिक्षा नीति की कमेटी में सदस्य बनाये जाने पर यहां के शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. शिक्षकों और छात्रों ने बताया कि इनके मनोनयन से जिले की प्रतिष्ठा बढ़ी है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages