मधेपुरा: 26 नवंबर को दवा व्यवसाई प्रेम कुमार सुमन को दुबारा गोली मारने के विरोध में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों ने बैठक की. शुक्रवार की देर संध्या स्थानीय जीवन सदन में लायंस क्लब के अध्यक्ष व वरीय चिकित्सक डॉ एसएन यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिला व्यापार संघ, लायंस क्लब, मधेपुरा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन एवं एमआर एसोसिएशन के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए.
बैठक में सबसे पहले इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया. तीन हफ्ते के भीतर जान मारने की नीयत से दो बार गोली मारने की घटना की निंदा की गई. सभी संगठनों से एक स्वर से जल्द से जल्द घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की. जिला व्यापार संघ के संयोजक मनीष सर्राफ ने कहा कि शहर में इस तरह की घटना से व्यवसायी भयाक्रांत है.
घटना के बाद शहर के व्यवसायी व आमजन काफी डरे व सहमे हुए है. लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ एसएन यादव ने पुलिस की नाकामी पर सवाल खड़े किए. कहा जब एक नवंबर को घटना हुई तभी लायंस क्लब के प्रतिनिमण्डल एसपी से मिलकर पुनः घटना का अंदेशा जताते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी. जिसे नजरअन्दाज करने का खामियाजा पीड़ित को भुगतना पड़ा.
इस बार घर मे घुसकर अपराधियों ने दवा व्यवसायी को गोली मार दी. लायंस क्लब के सचिव डॉ आरके पप्पू ने कहा कि पश्चिमी बायपास अपराधियों का सेफ जोन बन गया है. पश्चिमी बायपास में जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगाई जाय एवं कमांडो के नियमित गश्ती कराई जाय. बैठक में मधेपुरा केमिष्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सह सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष विकास सर्राफ, एमआर एसोसिएसन के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









