चौसा: दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता पिंकी देवी (25) की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला शनिवार की देर रात लगभग साढ़े सात बजे चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना के बाद मृतका के पिता ने दमाद को छोड़कर सास, ससुर व ननद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है.
पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मृतका के सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया कि भागलपुर जिले के ढोलबज्जा निवासी तारणी मंडल की पुत्री पिंकी देवी की लगभग पांच साल पुर्व ही चौसा थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला के वार्ड संख्या 12 निवासी शंकर मंडल के पुत्र संजय के साथ साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी.
शादी में लड़की के पिता ने अपने स्वेच्छा से घरेलू समान भी दिया था. शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक ही रहा. इसके बाद विवाहिता पिंकी के ससुर, शंकर मंडल सास मधु देवी व ननद बुल बुल देवी दहेज में डेर लाख रुपए और सोने-चांदी की जेवरात की मांग को लेकर विवाहित को ससुराल में पड़ातारित करते हुए मारपीट की घटना करने लगे. मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व विवाहिता के मायके पक्ष के लोगो के बीज कई बार पंचायत भी किया गया.
लेकिन पंचायत में किसी तरह के समस्या का समाधान नही हो पाया. इस दौरान विवाहिता के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगो में तनाव की स्थित ही बनी रही. शुक्रवार की देर रात भी दहेज की मांग को लेकर ही विवाहिता के सास, ससुर व ननद ने पहले गाली शुरू कर दिया. इसके बाद विवाहिता पिंकी देवी (25) की गला दबाकर घर में हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव के कुछ लोगो ने विवाहिता के मायके वालो को घटना की जानकारी दी.
उधर उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सतीश कुमार ने कहा कि चौसा के टपुआ टोला में दहेज उत्पीड़न मामले को लेकर हुई विवाहिता की गला दबाकर मामले में विवाहिता के सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.
विवाहिता की हत्या मामले में सास व ससुर गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह छापेमारी कर विवाहिता की गला दबाकर की गई हत्या मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि चौसा पुर्वी पंचायत के टपुआ टोला के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार की देर रात हुई विवाहिता पिंकी देवी के हत्या को लेकर विवाहिता के पिता भागलपुर जिले के ढोलबज्जा निवासी तारणी मंडल ने विवाहिता के सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए विवाहिता के सास मधु देवी व ससुर शंकर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.









