पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 नवंबर 2020

पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका

डेस्क: कुमारखंड थाना क्षेत्र के बेलारी ओपी के बेलारी पंचायत स्थित वार्ड पांच में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय महिला की पेड़ से उल्टा लटका हुआ लाश बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि महिला की पहले गैंगरेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या गुरुवार की रात को ही कर दी गई और स्थानीय सरपंच के बगीचे में करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर उल्टा हालत में लटका कर छोड़ दिया गया. हालांकि पुलिस गैंगरेप की घटना से इनकार कर रही है. 

शुक्रवार के सबेरे जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो तत्काल बेलारी ओपी पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल स्थानीय सरपंच के बगीचा में पहुंचकर तत्काल महिला की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बीच पूछताछ करने पर पता चला कि महिला बेलारी पंचायत के वार्ड 5 निवासी मुकेश ऋषिदेव की पत्नी है. बताया गया कि महिला के पति गुजरात में और ससुर पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं.  
मृतक महिला के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बगीचे में लाश मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. ग्रामीण सूत्र के अनुसार महिला की हालत देखकर उसके साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही हैै. दूसरी और पुलिस गैंगरेप जैसे मामले से साफ इंकार कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला की सास ने पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बताया कि उक्त महिला शुक्रवार के सुबह में चाय पिलाकर बाहर गई हुई थी. 

इधर पुलिस घटना के संबंध में महिला के मायके उनके पिता श्यामसुंदर सादा को जो सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनिया गांव निवासी हैं, को सूचना दे दिया है. ओपीध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए हत्या के पीछे असली कारण का अभी पता नहीं चलने की बात बताई है. उन्होंने गैंग रेप जैसे बात से साफ इंकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश को महिला के ससुराल वाले को दे दी गई है.  
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा. वैसे मायके वाले को सूचना दी गई है उनके आने के बाद आवेदन मिलने पर केस दर्ज करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages