श्रद्धांजलि: गोवा की पूर्व राज्यपाल को दी गई श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 नवंबर 2020

श्रद्धांजलि: गोवा की पूर्व राज्यपाल को दी गई श्रद्धांजलि

मधेपुरा: भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रीता राय की अध्यक्षता में शनिवार को गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा गिरजा कपिलदेव कॉलेज आयोजित की गई.  सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. 

जिलाध्यक्ष श्रीमति राय ने श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहा मृदुला सिन्हा का व्यक्तित्व अत्यंत सरल एवं मित्रवत रहा. उन्होंने साहित्य एवं राजनीति के माध्यम से विभिन्न आयामों में समाज की सेवा की. राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने कई अनुकरणीय परंपराओं की शुरुआत की थी. वे स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से समझते थे.  
नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि भारतीय संस्कृति की झलक उनके साहित्य में देखने को मिलती है. उनके अधूरे सपने को हम सभी को मिलकर पूरा करना है. नगरध्यक्षा अर्पणा कुमारी ने कहा कि श्रीमती मृदुला सिन्हा बिहार की बेटी थीं और राजनीति के साथ ही उन्होंने साहित्य जगत में भी अपनी बेहतरीन पहचान बनाई थी. 

कार्यक्रम में नगर महामंत्री सुनील सिंह, युवा मोर्चा के चंदन भगत, महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी साबरमती, किरण कुमारी, श्वेता सिन्हा, आशा देवी, साधना देवी, लखी देवी, पूजा कुमारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages