मुरलीगंज: शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में पार्षद पुत्री ऋतिका कांड के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए संध्या अभाविप, बजरंग दल सहित स्थानीय लोगों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गयाा. जिसमे स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. उपस्थित लोगो ने मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित कर मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया.
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजू सनातन के द्वारा किया गया. इस दौरान इन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ऋतिका हत्या कांड को और उलझा रही हैं. शव बरामद हुए 12 दिन हो गये हैं. अभी तक पुलिस इस हत्या का खुलासा नही कर पायी हैं. इससे प्रतीत होता हैँ कि इस हत्या के पीछे बड़े बड़े सफेदपोश भी शामिल हैं. आखिरकार पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रहा हैै.
ऋतिका के शव बरामदगी को 12 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस प्रशासन सही हत्यारे तक नहीं पहुंच पायी हैै. ऋतिका हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा नही करती हैं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. यह आंदोलन लड़की व महिलाओं का होगा. साथ ही बताया गया कि ऋतिका हत्याकांड के खुलासा में हो रही देरी को देख महिलाये सड़क पर उतड़ आयी हैं.
हलांकि नगरवासियों के द्वारा लगातार ऋतिका मामले को लेकर तरह तरह के चर्चा हो रहे हैं. बता दें कि 12 दिसंबर को नपं वार्ड 11 के पार्षद अरविंद कुमार उर्फ डिम्पल पासवान की छोटी पुत्री ऋतिका कुमारी का शव बैंगा नदी रेलवे पुल के नीचे से बरामद हुआ थाा. जिसके बाद पुलिस एक युवक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










