एक देशी पिस्तौल व तीन जिन्दा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 दिसंबर 2020

एक देशी पिस्तौल व तीन जिन्दा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा: बुधवार को शहर के पूर्णिया गोला स्थित पुलिस चेक पोस्ट के समीप तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाईक पर तीन सावर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को होने बचा लिया. मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी योगेन्द्र कुमार ने पत्रकारों को बताया. 

एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में छिनतई की घटना के बाद शहर में विधि व्यवस्था के लिए तैनात तीन पुलिस चेक पोस्ट पर एक अतिरिक्त पिस्तौल धारी पुलिस बल को बाइक के साथ तैनात किया गया, ताकि भाग रहे अपराधियों को पीछा कर दबोचा जा सके. पुलिस की तैनाती सकारात्मक हुई हैै.  
जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम तेज रफ्तार से कर्पूरी चौक की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक कॉलेज चौक की ओर जा रहा था. जब पूर्णिया गोला के पास पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया तो वह बाईक लेकर भगा चाहा. लेकिन पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण वे भागने में असफल रहे और पुलिस ने तीनो युवक को दबोच लिया. 

फिर युवक की तलाशी ली तो एक युवक के कमर से लोडेड देशी पिस्तौल और दूसरे की कमर से चाकू तथा तीसरे के पास से तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. तीनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीन अपराधियों में से एक अपराधी अन्तर जिला का है.  
सदर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने तीनों से अलग अलग पूछताछ की तो पता चला कि गिरफ्तार युवक में से एक सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बरसम गांव वार्ड नंबर 1 का बीरबल यादव का पुत्र देव राज कुमार, जबकि दूसरा सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही वार्ड नंबर 3 का मनोज यादव का पुत्र रंजन कुमार और तीसरा सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही वार्ड नंबर 5 का योगेन्द्र यादव का पुत्र टुनटुन कुमार है. 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से एक देशी पिस्तौल, तीन जिन्दा कारतूस, एक चाकू, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया हैै. तीनों मोबाइल की जांच की जा रही है. उम्मीद है कि मोबाइल से अपराधिक मंशा का खुलासा होगा.  
उन्होंने बताया कि पुलिस तत्परता के लिए चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारीऔर पुलिस बल को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई नवीन कुमार, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages